file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़

कंबलो का वितरण नहीं होने असहाय परेशान

महुआडांड़ ( लातेहार)। महुआडांड़ ठंड का प्रकोप चरम पर है, बावजूद इसके अब तक सरकारी कंबलों का वितरण नहीं हो सका है.  बताया जाता है कि सरकार के द्वारा प्रखंड मुख्यालय को कंबल ठेकेदार के द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है. लेकिन जनवरी आ जाने के बाद भी जरूरतमंदों को कंबल नसीब नहीं हो सका है. ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय से पंचायतों को कंबल आवंटित करना है. पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कंबलों का वितरण किया जाना है. ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं, दिसंबर माह खत्म हो गया. जनवरी माह में भीषण ठंड पड़ रही है. प्रखंड में ठंड 15 दिसंबर से ज्यादा पड़ने लगती है. नए साल के पहले दिन से रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल है. सुबह और शाम लगातार हाड़ कंपाने वाली शीतलहर से लोग परेशान हैं. प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक चौराहों पर एवं बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था कहीं दिखाई भी नहीं पड़ रही हैं. जिससे निराश्रितों पर सर्दी की रात भारी पड़ रही है. प्रखंड के पठार क्षेत्र में तापमान में बहुत कम हो जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में तो पाला पड़ रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!