file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
शिक्षा

नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने मनाया अपना 71 वां स्‍थापना दिवस

कई कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

मो अली राजा आलम (महुआडांड़)

Latehar: जिले के प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय का 71 वां स्‍थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि जस्टिस एसएन पाठक, विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार व  अतिथियों के द्वारा विद्यालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. विद्यालय के प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि व अन्‍य अतिथियों के द्वारा अन्‍य कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर विद्यलाय के छात्रों ने कई प्रस्‍तुति दी.

Advertisement

Latehar public School

प्राचार्य संतोष कुमार ने विद्यालय की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया. उन्‍होने बताया कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय की स्थापना भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के  अवसर पर 15 नवंबर 1954 को तत्कालीन बिहार सरकार के द्वारा की गई थी. प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को विद्यालय परिवार अपना स्‍थापना दिवस  धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाता है. इस वर्ष भी विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. मौके पर विद्यालय के पूर्ववर्ती शिक्षक व छात्रों ने अपने अनुभव शेयर किये. विद्यालय परिसर में  सामूहिक पीटी, योगा व खेलकूद का आयोजन किया गया. विद्यालय छात्रों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट निकाली गयी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!