file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधराज्‍य

रांची के धुर्वा से लापता मासूम भाई-बहन सकुशल बरामद, रामगढ़ से मिली बड़ी सफलता

Ranchi desk: राजधानी रांची के धुर्वा से लापता मासूम भाई-बहन सकुशल बरामद कर लिए गए हैं।   पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता मिल गई है। बीते 2 जनवरी से दोनों  भाई बहन  अचानक लापता हो गए थे.  इससे न सिर्फ परिजन बल्कि पूरा राज्य चिंतित और बेचैन था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंश और अंशिका को रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण की साजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वयं बच्चों को सुरक्षित रांची लाने के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की मेडिकल जांच कराई जाएगी और उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ परिजनों को सौंपा जाएगा। बच्चों के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। वहीं शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है। पुलिस अब इस अपहरण से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और साजिश के पीछे शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!