बालुमाथ
मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति ने किया बर्तन सेट का वितरण


लाभुकों के बीच अल्पाहार व फलों का भी वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम में हरि राय, अजय राम, रोशन कुमार, गीता कुमारी, फुलवा देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, सुरेश, सूरज कुमार, अनिता कुमारी, अजय करमाली, सुशीला कुमारी, रमेश कुमार, सीता देवी, मनोज कुमार, दिलशी देवी, भुवनेश्वर पांडे, शांति देवी, सोनी देवी, रेखा कुमारी एवं सरिता देवी सहित अन्य लाभुक शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्वेता कुमारी के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्यों ने सभी लाभुकों से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की. इस सामाजिक कार्य में श्वेता कुमारी, दीपा झा, ममता सदाला, निशा सिन्हा, दीप्ति चट्टराज एवं रीना कुमारी सहित महिला मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित थीं. 