mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍य

डीसी ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी

शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

Latehar, 29 Nov. 2024

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की उपायुक्‍त ने क्रमवार समस्‍यायें एवं शिकायतों को सुना. उपायुक्‍त ने सभी शिकायतों की जांच करा कर शीघ्र निष्‍पादन का भरोसा दिया. कहा कि ग्रामीणों की शिकायत व समस्‍याओं का समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. उन्‍होने आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास अग्रसारित किया और शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. उन्‍होने जन शिकायत केंद्र या जनता दरबार में आये शिकायतों को प्राथमिका दे कर समाधान करने की बात कही. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से नियोजन, जमीन विवाद, मुआवजा आदि से संबंधित आवेदन आये.

Advertisement

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!