WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवा

चंदवा में ऐतिहासिक होगा रावण दहन, युवाओं ने लिया संकल्‍प

चंदवा ( लातेहार)। जय हिंद पुस्तकालय के सभागार में युवा भारत, चंदवा की बैठक राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस वर्ष दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में रविराज ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा रखी. उन्होंने कहा कि रावण दहन सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि चंदवा की पहचान है. अमित गुप्ता और राजकुमार साहू ने युवाओं से संयमित रहकर अनुशासन बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम ऐसा हो जो इतिहास रचे और किसी विवाद से दूर रहे. बैठक में श्रवण गुप्ता और सतीश प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता तभी मानी जाएगी जब महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल तैयार हो. इसके लिए विशेष स्थान और व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया गया. रिंकू कुमार, रंजन सिंह, अंकित गोलू, दारा सिंह, संदीप रजक, कुणाल खत्री, रवि पांडुरंग, छोटू राजक और अक्षय यादव समेत युवा कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि 100 युवाओं की टीम बनाई जाएगी. यह टीम पूरे आयोजन में अनुशासन, सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा उठाएगी.  बैठक में पूर्व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रहे दिवंगत सुरेश गंझु को भी याद किया गया. उन्‍हें  दो मिनट का मौन रखकर  श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बैठक में शामिल बड़ी संख्या में युवाओं ने एक स्वर में कहा कि इस बार का रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम सिर्फ कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि चंदवा की परंपरा को नई उड़ान देगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!