Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

परवीन फ्लावर व तेल मिल का उद्घाटन

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बालूमाथ-खलारी मार्ग पर सीसीएल ऑफिस के पास रविवार को परवीन फ्लावर व तेल मिल का उद्घाटन सामूहिक दुआ व फीता काटकर किया गया. पांकी विधानसभा क्षेत्र के और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज अहमद खां ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटा. 

Advertisement

मौलाना नियाज़ अहमद काशमी ने सामूहिक दुआ कराई. परवीन ण फ्लावर एवं तेल मिल के संचालक हाजी तौकीर अहमद ने बताया कि मॉडर्न टेक्नोलोजी पर आधारित फ्लावर व तेल मिल 590 वाट  सोलर ऊर्जा से संचालित होगी. जिसमें प्रति घंटे पांच सौ किलोग्राम गेहूं को पीसने की क्षमता है.  दो सौ किलोग्राम सरसों प्रति घंटे से लगभग एक सौ किलोग्राम सरसों तेल उत्पादित किया जा सकता है. मौके पर मुख्य अतिथि मुमताज अहमद खान ने कहा कि बालूमाथ में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फ्लावर एवं तेल मिल की शुरुआत होने से मिलावट के इस दौर में शुद्ध खाद्य सामग्री बालूमाथ समेत दूरदराज के लोगों को मिल पाएगा. लोगों को गुणवत्तापूर्ण आटा एवं सरसों तेल भी मिल पाएगा. 

Advertisement

मौके पर मुखिया नरेश लोहरा, एलडीसीडीए के जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता, हाजी शब्बीर, मौलाना जियाउल्लाह, कारी मोहम्मद अली, कांग्रेस नेता आमिर हयात, लाडने खां, झामुमो नेता औरंगजेब खान, हाजी मुजाहिद, सलीम खान, मनीष चतुर्वेदी, जमील अख्तर राजू, जहूर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, मो तैयब, जावेद खान, सईद खान, मो सईद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!