mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथ

सड़क दुर्घटना में नाबालिग घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ-रांची मुख्य पथ पर सोमवार को चितरपुर के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में एक नाबालिग किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान सचिन उरांव (14 वर्ष, चकला, चंदवा) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सचिन उरांव  मोटरसाइकिल से बालूमाथ की ओर आ रहा था. इसी दौरान चितरपुर ग्राम के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल सचिन को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्‍स रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक के सिर व सहित शरीर के कई अंगों में आंतरिक चोटें आई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!