Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

जिप उपाध्यक्ष ने की सड़क निर्माण की जांच, जांच पूरी होने तक भुगतान रोकने की बात कही

लातेहार।  जिले के बालुमाथ प्रखंड के झाबर पंचायत के ग्राम बनियों एवं हाथडीह से बरनी तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने इन सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाये हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिप उपाध्‍यक्ष अनिता देवी को की. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्य की जांच की.

Advertisement

जांच के दौरान उन्होंने पाया कि सड़क की मोटाई प्राक्‍कन के अनुकूल नहीं है. तीन इंच की जगह मात्र दो इंच की परत बिछाई जा रही है. अलकतरा की मिक्सिंग भी संतोषजनक नहीं पाई गई.  रोलर और वाइब्रेशन का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था. कई स्थानों पर सड़क की सतह को पैर से रगड़ने पर गिट्टी आसानी से उखड़ गयी.  अनिता देवी ने मौके पर ही विभाग के अधिकारियों से मोबाइल पर बात की. उन्‍होने  कहा कि जब तक इन सड़कों की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संवेदक के भुगतान पर रोक लगा दी जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ता को नज़रअंदाज़ कर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं होगा.

Advertisement
Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!