Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

नियम विरूद्ध परिवहन करने पर पांच हाईवा एवं तीन ट्रैक्टरों पर लगा जुर्माना

बालूमाथ (लातेहार)। अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने गुरुवार को बालूमाथ- मुरपा मार्ग पर बसिया रेलवेब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया. करीब एक घंटे तक चले इस जांच अभियान के दौरान पांच हाईवा वाहन बिना तिरपाल के कोयला का परिवहन करते पाये गये. इसके अलावा तीन ट्रैक्टरों को बिना चालान और बिना गाड़ी नंबर के बालू का परिवहन करते पाया गया.  अंचलाधिकारी ने उपरोक्त सभी वाहनों पर नियमानुसार आर्थिक जुर्माना लगाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित करने की बात कही है. 

Advertisement

पकड़े गए ट्रैक्टरों को जब्‍त  कर बालूमाथ थाना परिसर में लगा दिया है. अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने बताया कि जांच अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और प्रदूषण तथा कोयला ट्रांसपोर्ट के कागजातों की जांच की गई. श्री राम ने बताया कि कोयला परिवहन के दौरान इन दिनों बालूमाथ अंचल क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ गया है. इसका मुख्य कारण परिवहन में लगी हाईवा और अन्य वाहनों के द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करना है.

Advertisement

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सभी तरह वाहन यातायात नियमों का पालन करें, नहीं तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर अंचल के कई कर्मी और सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!