mahesh singh banner new nn
लातेहार

जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, एसपी को दिया आवेदन

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के  ओल्हेपाट गांव स्थित जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिलाओं ने लातेहार पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है. पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज की गयी और जान से मारने की धमकी दी गई. आवेदन के अनुसार, ग्राम नवादा पोस्ट-चिरू, प्रखंड-हेरहंज निवासी मुनिया देवी, सीता देवी, सुशीला देवी, गनवा देवी एवं शांति देवी की जमीन ग्राम ओल्हेपाट, प्रखंड-बालूमाथ में स्थित है, जिसका खाता सीएस-21 एवं प्लॉट संख्या 24 एवं 163 बताया गया है. उक्त जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है. पीड़ितों का आरोप है कि मेसर्स ओमकार कोल वॉशरीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिना न्यायालय के आदेश के उनकी जमीन पर जेसीबी चलाकर जबरन कार्य कराया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर जब महिलाएं वहां पहुंचीं और कोर्ट में मामला लंबित होने की बात कही, तब भी कार्य बंद नहीं किया गया. रोप है कि 23 दिसंबर  को कंपनी के कहने पर मोहन उरांव, राजेश उरांव, रोहित उरांव, जितेंद्र तुरी सहित लगभग 100 अज्ञात लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की, जिसमें पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. पीड़ितों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाना में आवेदन देने को कहा गया. लेकिन जब वे थाना गए तो उनकी एक नहीं सुनी गयी. अंततः पीड़ित महिलाओं ने लातेहार एसपी कार्यालय में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा अपने मान-सम्मान और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है. मौके पर मौजूद आजसू जिलाध्यक्ष अमीत  पांडेय ने कहा क‍ि आजसू रैयतों के साथ खड़ी है कंपनी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!