file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराध

केश्‍वर अहरा बांध से पैंगोलिन की खाल के साथ एक महिला तस्‍कर गिरफ्तार

लातेहार। पिछले एक सप्‍ताह में  वनजीव अपराध नियंत्रण ब्‍यूरो (डबल्‍यूसीसीबी) व वन विभाग की संयुक्‍त कार्रवाई में वन जीव तस्‍कर से जुुुुडे तीन तस्‍कारों को गिरफ्तार कर किया जा चुका है. उन पर पैंगोलिन ( वज्रकीट) की तस्‍करी करने का आरोप है. इसी क्रम मे मंगलवार को वन विभाग की टीम ने लातेहार शहर के केश्‍वर अहरा रोड से एक महिला तस्‍कर को वन जीव के अंगों की तस्‍करी करते हुए गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान छोटी देवी के रूप में की गयी है. वह बतात कला की रहने वाली है. वन विभाग की टीम ने उसके पास से प्रतिबंधित पैंगोलिन के खाल बरामद की है. इसका वजन तकरीबन दो किलोग्राम है.  बरामद खाल का अंंतरराष्‍ट्रीय बाजार मूल्‍य तकरीबन 20 लाख रूपये आंकी गयी है. रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि डीएएफओ, लातेहार को सूचना मिली थी कि एक महिला वन जीव के अंगों की तस्‍करी करने की फिराक में है. इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापामारी की और केश्‍वर आहर के पास से उस महिला को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि पिछले सोमवार को लातेहार के गारू थाना क्षेत्र के दलदलिया गांव के राजू उरांव को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था.  उसके पहले बलरामपुर और वन विभाग, लातेहार की सयुक्‍त कार्रवाई में महेंद्र राम और अमीत कुमार ( लातेहार) की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!