file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराध

प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देख कर लौट रहे दो बाइक में टक्‍क्‍र, एक की मौत

लातेहार। सरस्‍वती पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देख कर लौट रहे दो मोटरसाइकिलों में भीषण टक्‍कर हो गयी. इस दुर्घटना में एक बाइक में सवार युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान आरदीप मुंडा पिता जलसू मुंडा ग्राम सरनाडीह के रूप में हुई है. घटना शनिवार की देर शाम की है. रविवार को शव का पोस्‍टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. इस दुर्घटना में रितेश किंडो (20), वीरेंद्र खेरवार (25) व अमरसहाय तिर्की (22) गंभीर रूप से घायल हो गये.  स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महुआडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ. अमित खालको ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. उन्‍होने आरदीप मुंडा को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार सरनाडीह गांव में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था. जिसे देखने के लिए दो मोटरसाइकिलों से युवक गए थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब सात बजे सरनाडीह पुल के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई.  किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा है दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है. तीन घायल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!