file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराध

सरकारी आवास में थाना प्रभारी के रसोईये की मौत

राजीव उरांव

चंदवा:  चंदवा थाना परिसर से बड़ी खबर निकल कर बाहर आई है. थाना परिसर की चहारदिवारी के अंदर सरकारी आवास में एक व्यक्ति की संदेहास्‍पद स्थिति में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मृृतक थानेदार रणधीर सिंह का निजी खानशामा था. उसकी पहचान बीरेन्द्र दास के रूप में की गयी है. वह  झारखंड के खरसावां जिले का रहने वाला था. लोगों के अनुसार वह मंगलवार सुबह तक सामान्य अवस्था में था. अचानक तकरीबन 10-11 बजे उसका शव एक फांसी के फंदे में झूलता पाया गया. मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.  घटना की सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी चंदवा थाना पहुंचकर शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा. थाना परिसर के अंदर रसोइये की मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. बता दें कि मृतक का शव सरकारी आवास में एक पेड़ पर लटका पाया गया था. कयास यह भी लगाया जा रहा है कि मौत को आत्‍महत्‍या का रूप देने का प्रयास किया गया है. घटना के बाद एसडीपीओ, लातेहार अरविंद कुमार के नेतृत्‍व में एक जांच टीम इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मामले का शीघ्र ही उदभेदन करने का दावा किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!