maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
खेल

23 वीं झारखंड स्‍टेट सब जूनियर बालक व बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता कल से, उपायुक्‍त करेगें उदघाटन

लातेहार। झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा  जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में आयोजित 23वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका व वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 की तैयारी पूरी की गई. उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 जनवरी को अपराह्न 12:30 बजे किया जायेगा. उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक  कुमार गौरव और बतौर विशिष्ट अतिथि प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई भाग लेगें. श्री तिवारी ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में रांची, बोकारो, गोड्डा, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, देवघर, पाकुड़, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, गुमला की टीम में पहुंच चुकी है. प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के टेक्निकल ऑफिशल संजय कुमार, इंटरनेशनल रेफरी, सुनील राय, नेशनल रेफरी, संजय ठाकुर नेशनल रेफरी सह आयोजन सचिव झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन, धनरंजन शर्मा, आनंद कुमार, बसंत नायक, रविंद्र उरांव लातेहार पहुंच चुके है. प्रतियोगिता का समापन एक फरवरी को होगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!