dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
धर्मराज्‍य

पंचमुखी हनुमान मंदिर का 10 वां वार्षिकोत्‍सव का कार्यक्रम 24 से

लातेहार। शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में गांधी कॉलेज मोड़ के पास अवस्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का 10 वां वार्षिकोत्‍सव धुमधाम से मनाया जायेगा. इसके लिए मंदिर समिति एवं आम लोगों की एक बैैैठक अध्‍यक्ष चंद्रेश्‍वर प्रसाद की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में 10 वें वार्षिकोत्‍सव के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. अध्‍यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी. 25 फरवरी को वेदी पूजा व अन्‍य अनुष्‍ठान किये जायेगें. जबकि 26 फरवरी को मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया जायेगा. बैठक में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तन मन व धन से सहयोग करने की अपील नगर वासियों से की गयी. बैठक में उपेंद्र प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र प्रसाद, पंकजकुमार, सुनीत कुमार, डा भोला प्रसाद, महेश प्रसाद गुप्‍ता, कामेवर प्रसाद, शिवरतन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, कृष्‍णा प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद  व चंद्रदेव प्रसाद आदि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button