राज्य
डीएवी स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे, कई प्रतियोगिताओं का आयोजन


इस दौरान 100 मीटर ,50 मीटर दौड़, रिले रेस ,सटल रेस ,ज़िग जैक फन ,म्यूजिकल चेयर ,स्लो साइकिल रेस ,चॉकलेट रेस ,बैलून बर्स्ट ,फ्रॉग रेस ,बनाना रेस ,सैक रेस ,मार्बल एंड स्पून रेस ,जलेबी रेस ,थ्रेड एंड नीडल रेस ,सहित कई खेलों का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को बढ़ावा देना था. विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया. खेल के अंत में प्रतिभागी विजेता सभी बच्चों को गोल्ड ,सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मैडल भी प्रदान किया गया. इस मौके पर सैकड़ों बच्चे और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे.