dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
अपराध

राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्‍थेे,तुबेद कोल माइन में की थी फायरिंग

हथियार व बाइक बरामद

लातेहार। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोल माइन गेट के पास की गयी फायरिंग कांड का खुलासा कर दिया है. इस घटना को पिछली साल 30 दिसंबर को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस कांड में शामिल राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने सदर थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में दीपक उरांव पिता धर्मदेव राम ( ईचावार, लातेहार) एवं अनिल उरांव पिता दिरखु उरांव ( परसही, भगन टोला, लातेहार ) शामिल हैं. प्रेस वार्ता मे सदर थाना प्रभारी प्रमोद सिन्‍हा भी मौजूद थे.

पुलिस ने उनके पास से तीन देशी पिस्तौल, 16 जिंदा कारतूस), तीन मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवागड़ा-सुकरी नदी के पास कैमा से सोहदाग जाने वाले रास्ते में दो अपराधी फिर से कोल माइंस क्षेत्र में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. टीम ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी दीपक उरांव का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अनिल उरांव के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है. दीपक हाल ही में जेल से छूटने के बाद पुनः आपराधिक घटनाओं में सक्रिय हो गया था. छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत उपाध्‍याय, राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, रविंद्र महली, हवलदार मनीष रजवार, आरक्षी राजेश कुमार शर्मा, रामकिशोर उरांव, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button