Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
महुआडांड़राज्‍य

वाहन जांच अभियान में बालू लदा ट्रैक्टर समेंत दर्जनों वाहन चालकों का कटा चालान

महुआडांड़ (लातेहार)। परिवहन नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल व थाना प्रभारी मनोज कुमार के संयुक्‍त नेतृत्‍व में  बिरसा चौक स्थित आईआरबी कैंप के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों मोटरसाइकिलों की जांच की गई तथा बिना चालान के बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया. अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल की मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा गया. वाहन चालकों में जांच को लेकर हड़कंप मच गया. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि अभियान के तहत सभी संबंधित वाहनों का चालान किया गया है. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है. कुल 47,000 रुपये का चालान काटा गया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग लगातार सतर्क है. बिना कागजात, बिना हेलमेट एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.  इस प्रकार का वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और अवैध परिवहन पर नियंत्रण हो. वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!