mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
महुआडांड़राज्‍य

सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र में  बुधवार को आईआरबी कैंप के पास थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.  इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराध पर नियंत्रण करना था. वाहन जांच अभियान का नेतृत्व पुअनि० इंद्रदेव रजवार ने किया. अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. जांच के दौरान वाहन के कागजात, हेलमेट, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई. इस अभियान में आईआरबी के जवान भी शामिल रहे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा.  पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखें एवं यातायात नियमों का पालन करें.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!