लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिला पुलिस फरार व वारंटियों के खिलाफ अभियान चला रही है. छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने आठ फरवरी को बालूमाथ थाना कांड संख्या 05/24, धारा- 17सी/18बी/21सी एनडीपीएस एक्त के अभियुक्त सुल्तान खान पिता इजराफिल खान (निशितपुर, रायडीह थाना तुपुदाना, जिला रांची) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों के सेवन, व्यापाकर व तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में नशा के कई सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राथमिकियां दर्ज करायी है. बता दे कि जिले में अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. जहां भी सूचना मिल रही है पुलिस अवैध रूप से किये जा रहे पोस्ता की खेती को नष्ट कर रही है.