dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
धर्म

सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा: बालकानंद गिरी

लातेहार। जूना अखाड़ा, संभल के संत स्वामी बालकानंद गिरी ने कहा कि हमें सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष कई प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहा है. हम सभी सनातनियों को एक होना होगा, तभी हम अपने धर्म और राष्ट्र की रक्षा कर पाएंगे. श्री गिरी संभल से पूरी और कोलकाता की यात्रा के दौरान 10 फरवरी को लातेहार के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे. उन्होंने बताया कि आज उनकी यात्रा का सातवां दिन है. संभल के ऐतिहासिक महत्व के बारे में उन्होंने कहा कि यह 5,000 वर्ष पुराना एक ऐसा स्थान है, जिसका उल्लेख पुराणों में मिलता है. यह वह स्थान है जहां भगवान विष्णु का दसवां अवतार प्रकट होगा. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना हमारी प्राचीन संस्कृति, भारतीय विरासत और मानव मूल्यों सत्य, अहिंसा, करुणा को जीवित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है. क्योंकि यह जीवन जीने की एक शाश्वत पद्धति है. यह राष्ट्र की गरिमा और सामाजिक एकता का आधार है, जिसका संरक्षण कर हम स्वयं की रक्षा करते हैं. धर्म की रक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है क्योंकि जो धर्म की रक्षा करता है, ईश्वर उसकी रक्षा करते हैं. श्री गिरी ने कहा कि रास्ते में उन्हें बहुत आदर और स्नेह मिला है. प्रभु की इच्छा के कारण ही वे इस यात्रा में निकले है और सभी हिंदू और सनातनियों को एकजुट करने का कार्य कर रहे है. श्री गिरी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में सनातन धर्म हिंदू की रक्षा के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button