RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

महेश सिंह के रोड शो में उमड़ी लोगों की भीड़, मिला अपार समर्थन

लातेहार। चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में है. सभी प्रत्‍याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में जान झोंक दी है. कोई पैदल जनसंपर्क कर रहा है तो कोई डोर टू डोर जा कर लोगों का आर्शिवाद मांग रहा है. शुक्रवार को नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी महेश सिंह ने शहर में दुपहिया वाहनों से रोड शो (रैली) किया. उनके इस रोड शो में सैकड़ों दुपहिया वाहन चालकों ने भाग लिया और लोगों से महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की. महेश सिंह रोड शो में सबसे आगे भाजपा नेता प्रमोद कुमार के साथ उनकी बाइक में चल रहे थे. इस दौरान उन्‍होने हाथ जोड़ कर लोगों से आर्शिवाद मांगा. भाजपा नेता और महेश सिंह के समर्थकों ने महेश सिंह जिंदाबाद और हमारा नेता कैसा हो, महेश सिंह जैसा हो के नारे लगाये. कहना गलत नहीं होगा कि श्री सिंह के रोड शो में व्‍यापक जन समर्थन देखने को मिला. रोड शो में अपार जनसमर्थक देख कर महेश सिंह के समर्थकों में भी काफी उत्‍साह देखा गया. महेश सिंह का बाइक रोड शो नगर पंचायत के हर एक वार्ड में गया. इसका समापन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया. शुभम संवाद से बात करते हुए महेश सिंह ने कहा कि इन रोड शो में उमड़ी अपार भीड़ और उत्‍साह ने यह साबित कर दिया कि लातेहार की सम्‍मानित जनता पूरे दिल व विश्‍वास के साथ बेंच छाप के साथ जुड़ गया है. यह जनसैलाब हम सबों के सामुहिक संकल्‍प और एकजुटता का परिचायक है. श्री सिह ने इस बाइक रैली में भाग लेने वाले हर छोटे और बड़ों के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्‍होने कहा कि लोगों ने कीमती समय निकाल कर उनके इस रैली में भाग लिया और अपनी भावनाओं को जोश के साथ व्‍यक्‍त किया है. उन्‍होने कहा कि यह प्रेम और समर्थन उनके लिए बहुत मायने रखता है. उन्‍होने आगामी 23 फरवरी को बैलेट के क्रमांक संख्‍या पांच में बेंच छाप पर मुहर लगाने की अपील की है.मौके पर भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव व पंकज सिंह, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुरली प्रसाद, उपाध्‍यक्ष सह नगर निकाय चुनाव संयोजक राकेश कुमार दुबे, राजन तिवारी, मुकेश पांडेय, छोटू राजा, संजय सिंह, बद्री प्रसाद, आनंद सिंह, विष्‍णु देव प्रसाद, गौरव दास, नागमणि, राकेश सिंह, विवेक चंद्रवंशी, पंचम प्रसाद, रामदेव प्रसाद, रूपेश प्रसाद, रिंकू सिंह, गया प्रसाद समेंत सैकड़ों लोग शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!