RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

चुनाव प्रचार थमा, अंतिम दिन प्रत्‍याशियों ने की जोर आजमाइश

लातेहार। आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को ले कर 21 फरवरी की संध्‍या पांच बज से चुनाव प्रचार थम गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तकरीबन सभी प्रत्‍याशियों ने जोर आजमाइश की. नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी महेश सिंह ने शनिवार को शहर में पैदल मार्च निकाला और लोगो से आर्शिवाद मांगा. इस दौरान चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी उनके साथ थे. महेश सिंह के इस मार्च में काफी संख्‍या में महिला और पुरूष अपने हाथों मे महेश सिंह तसवीर और उनका चुनाव चिन्‍ह की तख्तियां लिए हुए थे. उन्‍होने बैलेट के पांचवें क्रम में बेंच छाप पर मुहर लगाने की अपील लोगों से की.

जनसंपर्क के दौरान बिलासी तोपनो

वहीं नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद की झामुमो समर्थित प्रत्‍याशी बिलासी तोपनो ने भी चुनाव प्रसार के अंतिम अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर कर लोगों से आर्शिवाद मांगा. इस दौरान झामुमो के केंद्रीय उपाध्‍यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरूण कुमार दुबे, सुशील कुमार अग्रवाल, आफताब आलम, प्रभात कुमार व आजसू जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार पांडेय समेंत काफी संख्‍या में झामुमो और उनके समर्थक मौजूद थे. वहीं राजद समर्थित  नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद की प्रत्‍याशी मिल्‍यानी कुजूर भी अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया. उनके बाइक रोड में भी काफी संख्‍या में राजद नेता व कार्यकर्ता तथा उनके समर्थक थे. इनमें राजद जिला अध्‍यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, रंजीत यादव, संतोष यादव, मुन्‍ना खान समेंत काफी संख्‍या में लोग शामिल थे. इसके अलावा वार्ड पार्षद पद के प्रत्‍याशियों ने भी अंतिम दिन सभी लोगो के घरों में पहुंचने का प्रयास किया. वार्ड सात से बेबी देवी, मनोज दास, युगेश्‍वर राम व भुनेश्‍वर राम, वार्ड दो से कंचन कुमारी, वार्ड आठ से राजू प्रसाद गुप्‍ता, वार्ड नौ से संयुक्‍ता कुंवर आदि ने लोगों के घरों में जा कर उन्‍हे विजयी बनाने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!