RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

नगर वासियों को मिले छह नये वार्ड पार्षद, नौ पुरानों ने भी बाजी मारी

लातेहार। नगर निकाय चुनाव संपन्‍न हो गये. 27 फरवरी को मतगणना भी संपन्‍न हो गयी. लातेहार को महेश सिंह के रूप में एक नया नगर पंचायत अध्‍यक्ष मिल गया है. वहीं कुल 15 वार्डों में छह नये चेहरे चुनाव जीत कर आये हैं. जबकि नौ पुराने वार्ड पाषर्दों ने बाजी मारी है. नये चेहरों में वार्ड नंबर दो में सुंगधी देवी ने चुनाव जीता है. इससे पहले उनके पति जीतेंद्र पाठक उर्फ बलि पाठक इस वार्ड में पार्षद थे. वार्ड नंबर चार में जयराम कपूर, वार्ड नंबर पांच में सब्‍बू परवीन, वार्ड नंबर सात में मनोज कुमार दास, वार्ड नंबर 10 में मुंद्रिका मांझी और वार्ड नंबर 13 में अमन तिग्‍गा अलमा पन्‍ना पहली बार चुनाव जीत कर नगर पंचायत समिति में शामिल हुई हैं.  जबकि वार्ड नंबर नौ से संयुक्‍ता कुंवर लगातार चौथी बार चुनाव जीती हैं. इसके अलावा वार्ड नंबर 11 से संतोष रंजन और वार्ड नंबर तीन से विमला देवी लगातार चौथी बार चुनाव जीता है.  इसके अलावा वार्ड नंबर एक से मो नसीरूद्दीन अंसारी, वार्ड  छह से मनोज कुमार गुप्‍ता, वार्ड आठ से आशा देवी, वार्ड नंबर 12 से मुस्‍तरी बीबी, वार्ड 14 से इंद्रदेव उरांव व वार्ड नंबर 15 से गुड़ि‍या सिन्‍हा दूसरी बार चुनाव जीता है. अब इन वार्ड पाषर्दों के बीच नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष का चुनाव किया जायेगा. प्रत्‍याशी अभी से ही इसके लिए जोड़ घटाव में लग गये हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!