लातेहार। जिले के रांची मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ 39 पर चंदवा प्रखंड मुख्यालय के इंदिरा चौक में एक बस की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध सड़क पर पैदल कहीं जा रहा था, तभी वहां से गुजर रही राजरथ बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में घटना मौके पर ही उसकी मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी. घटना की जानकारी मिलने पर चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बस जब्त कर लिया है और वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है.