RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नगर पंचायत की बैठक में कई योजनाओं को दी गई स्वीकृति

लातेहार। नगर पंचायत, लातेहार के सभागार में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में विभिन्न  नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वन पर विचार विमर्श किया गया.

Advertisement बैठक में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पीसीसी पथ और नाली का निर्माण, सफाई वाहन की मरम्मती सहित कई योजनाओं की स्वीकृति दी गई.  नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement

शहर की गलियों और नालियों को दुरुस्त किया जा रहा है. नगर पंचायत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है. उन्होंने बताया कि कई योजनाओं का निर्माण कार्य जारी है.

Advertisement

बैठक में पंकज सिंह, अनिल सिंह, सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत, राजकुमार वर्मा, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता संदीप कुमार, अमित कुमार,  क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर, तहसीलदार राजू प्रसाद समेत भवन प्रमंडल, परिवहन, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदि विभागों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!