Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

कार्य संस्कृति में सुधार एवं अनुशासन बनाए रखेेेें :उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि  कार्य संस्कृति में सुधार एवं अनुशासन बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. उपायुक्‍त बुधवार को  लातेहार प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होने उक्‍त बातें कही. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्यालय की कार्यप्रणाली, उपस्थिति एवं अभिलेख संधारण का जायजा लिया.  उपस्थिति पंजी की जांच की तथा कैश बुक का भी अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने सभी कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उपायुक्त ने पंचायत सचिवों को वे अपने-अपने पंचायत सचिवालय में ही नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया.  उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगर कनीय व साहयक अभियंता अपने विभाग में स्थापित हैं, लेकिन उनकी प्रतिनियुक्ति प्रखंड या अंचलों में है, उनके अनुपस्थिति  विवरण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा भेजे जाने के पश्चात ही डीडीओ द्वारा उनके वेतन का भुगतान किया जाएगा. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय खोलने एवं निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा  श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अंचल अधिकारी लातेहार  नंदकुमार राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!