WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

किसानों का शत प्रतिशत निबंधन करें: डीसी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025-26 के संदर्भ में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई. बैठक में योजना के तहत किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, बीमा कवरेज बढ़ाने तथा समय पर दावों के निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए। उपायुक्त ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल क्षति से सुरक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अतः इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल , अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्‍चल व  जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

वहीं उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2025-26 के जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति बैठक में  किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, बीमा कवरेज बढ़ाने तथा समय पर दावों के निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए. उपायुक्त ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल क्षति से सुरक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अतः इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!