लातेहार
प्रोफेशनल मैन पावर की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया


बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के लिए आवश्यक प्रोफेशनल मैन पावर की नियुक्ति हेतु तीन पदों को चिन्हित किया जाएगा तथा इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को प्रेषित किया जाएगा, ताकि आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करते हुए संघ के कार्यों को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल , अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश मंडल व संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं निदेशक परिषद के सदस्य उपस्थित थे.
