latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने सुदेश महतो से मुलाकात की, संगठन विस्तार पर चर्चा की

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड केे आजसू जिला अध्यक्ष शंकर उरांव ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की. मुलाकात के क्रम में शंकर उरांव ने बालूमाथ प्रखंड में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं. सुदेश कुमार महतो ने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधा जुड़ाव पर निर्भर करती है. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर बल दिया. शंकर उरांव ने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बालूमाथ प्रखंड में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी की विचारधारा को हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!