बालूमाथ (लातेहार)। स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने शनिवार को बरियातू प्रखंड के बालूभांग पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं एवं क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बालूभांग, हेलेनहोपा एवं गुरुवे गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को से सुना. विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा. उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए अपनी ओर से प्रयास किए जाने की बात कही. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आम जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं को समझने के लिए गांवों का भ्रमण और लोगों से सीधा संवाद करना जरूरी है. इससे विकास कार्यों को बेहतर दिशा देने में मदद मिलती है. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.