Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

सरदार पटेल की जयंती पर महुआडांड़ पुलिस ने किया सद्भावना दौड़ का आयोजन

महुआडांड़ (लातेहार)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को महुआडांड़ थाना पुलिस की ओर से सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सद्भावना दौड़ की शुरुआत संत जेवियर कॉलेज परिसर से हुई। यहां से पुलिस पदाधिकारी एवं जवान दौड़ लगाते हुए रांची मोड़ महुआडांड़ पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में शांति, भाईचारा और आपसी विश्वास कायम रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना। मौके पर महुआडांड़ थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!