लातेहार। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिले के बारियातू में जिला प्रशासन लातेहार के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कार्यालय, विद्यालय के शिक्षकों और बारियातू थाना के पुलिस पदाधिकारियों के संयुक्त सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि जिला जन संपर्क अधिकारी डॉ चंदन मौजूद थे. डॉ चंदन ने स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा,महिला संबंधी अपराध एवं पोक्सो एक्ट,साइबर फ्रॉड,युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की को लेकर जागरूक किया. उन्होंने बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्हें एक बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया. बारियातू थाना पुलिस, शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया. जिला के बेतर ओपी एवं गारू थाना द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए.