Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

बाइक की टक्कर में तीन घायल, अरुण विश्वकर्मा ने पहुंचाया अस्पताल

लातेहार। पतकी के जंगल में शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पलामू के रजवाड़ी निवासी हिमांशु पांडेय (35), विश्वजीत पांडेय (34) और लोटो निवासी मुकेलेश शर्मा (29) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों लातेहार से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पतकी के जंगल में दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। मौके पर से गुजर रहे अरुण विश्वकर्मा घायलों की मदद में जुट गए. इधर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने तत्काल एम्बुलेंस मौके पर भेजा. एक घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी ओर से निजी वाहन की व्यवस्था कर वाहन चालक को एक हजार दिए. वहीं, दूसरे घायल की तलाश कर उसे एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई. अरुण विश्वकर्मा की तत्परता और मानवीय संवेदना की स्थानीय लोगों ने सराहना की. लोगों ने कहा कि दुर्घटना के समय उन्होंने बिना देर किए घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की. दो लोगों की रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!