green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

बेमौसम बरसात व ब्रजपात की चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर*

बालूमाथ (लातेहार):- हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के घूरे में शनिवार की देर शाम ब्रजपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दयानंद साव, 28 वर्ष, पिता गणेश साव, संदीप साव, 22 वर्ष, पिता ललित साव, बबलू यादव, 32वर्ष, पिता राजदेव यादव तीनों हेरहंज निवासी घूरे स्थित एक खेत में बैठे थे. इसी दौरान तेज बारिश होने लगी. जिससे बचने के लिए वह एक बरगद के पेड़ के नीचे शरण लिए. इसी क्रम में हुए ब्रजपात से तीनों इसके चपेट में आ गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलो को इलाज के लिए बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद दयानंद साव को मृत घोषित कर दिया. बबलू यादव एवं संदीप साव गंभीर रूप से घायल है. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया है. ज्ञात हो कि दयानंद साव की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी. वह अपने आठ बहनो का इकलौता भाई था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!