बालूमाथ (लातेहार)। वन प्रमंडल पदाधिकारी, लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वनपाल आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम गठित की गई थी. भाटचतरा सुरक्षित वन भूमि का अवैध अतिक्रमण कर कच्चा मकान बनाया जा रहा था. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें प्रसाद भुइयां, पिता खीझन भुइँया, सुरेंद्र लोहरा, पिता लालधारी लोहरा को गिरफ्तार कर मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया. जबकि अन्य आठ लोगों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मौके पर छापेमारी टीम में प्रधान वनरक्षी संतोष उरांव, सुनील कश्यप, कैलाशपति साव,अरुण कुमार समेत कई वनकर्मी शामिल थे.