महुआडांड़
अवैध महुआ शराब का निर्माण व बिक्री रोकने में सहयोग करने की अपील


लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर महुआडांड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में महुआडांड़ एवं अंबवाटोली पंचायत के जन प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक में महुआडांड़ बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों से विचार विर्मश किया गया. थाना प्रभारी ने महुआडांड़ क्षेत्र में अवैध जावा- महुआ शराब के निर्माण व बिक्री को रोकने में सहयोग करने की अपील की.
उन्होने कहा कि सामुहिक प्रयास और सहयोग से ही क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सकता है. उन्होने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सबो की जिम्मेवारी है. बैठक के दौरान उन्होने आपसी और सुलहनीय विवादों को समाप्त करने की अपील की. बैठक में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी. कहा गया कि समाज में विद्धेष और सांप्रदायिता फैलाने वालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसआई आनंद रवि व इंंद्रदेव रजवार के अलावा अंबवाटोली मुखिया रश्मि कुजूर व महुआडांड़ मुखिया प्रमिला एक्का समेंत कई ग्रामीण मौजूद थे.
