बरवाडीह ( लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की शुरुआत रविवार की गई. रविवार को बूथवार शून्य से पांच वर्षों के बच्चों को दवा पिलायी गयी. कल से डोर टू डोर दवा पिलायी जायेगी. अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा रही है. सामुदायिक स्वास्थ्य बरवाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र छिपादोहर, मण्डल, सैदुप, केचकी, मुरु, चुंगरु, लात आयुर्वेदिक अस्पताल बरवाडीह,बेतला सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है. यह अभियान 28 जून, 29 जून एवं 30 जून तक तीन दिनों तक चलेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए बरवाडीह क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी ट्रांजिट टीम के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है.