झारखंड
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए रितेश महलका, मंच के प्रति जताया आभार


उन्हें युवा भवन ट्रस्ट की ट्रस्टीशिप का दायित्व भी सौंपा गया. रितेश महलका ने इन उपलब्धियों का श्रेय अपनी होम शाखा, वरिष्ठजनों एवं संगठन के सभी साथियों को दिया. उन्होने कहा कि संगठन ने समय-समय पर उन पर विश्वास व्यक्त कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं, जिसके कारण उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड प्रांत एवं संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण का सम्मान है.