Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
चंदवा

चंदवा में तीन सड़क हादसों में एक की मौत, कई घायल

चंदवा ( लातेहार)। थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों कि चिंता बढ़ा दी है.  पहली घटना रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित टूढ़ामू के समीप हुई. सड़क पर बने ठोकर ( स्‍पीड ब्रेकर) पर चढ़ते ही यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.  हादसे में चालक करण कुमार प्रजापति (32), पिता स्व. बौधु प्रजापति,( कुरा, इचाक, लातेहार) की मौत हो गई.  ऑटो में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे और सभी लातेहार से नगर गांव स्थित मां भगवती मंदिर पूजा करने जा रहे थे.  दुर्घटना में सुशांति कुमारी का पैर टूट गया, जबकि छह वर्षीय सेलवरिया कुमारी के अलावे राधिका कुमारी, मुकलेश कुमार शर्मा और उनकी पत्नी सरिता देवी घायल हो गईं.  इसी ठोकर के समीप दूसरी दुर्घटना में बारी रामपुर गांव से पुत्र के साथ बाइक से प्रखंड कार्यालय आ रही जेएसएलपीएस कर्मी प्रमिला देवी भी घायल हो गईं.  उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आई. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया.  लगातार हादसों के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर बने ठोकरों को लेकर नाराजगी जताई. उपायुक्‍त के निर्देश पर अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा ने अस्पताल से लाहबगान तक एनएच पर बने कई ठोकरों को जेसीबी से हटवाया. सीओ ने बताया कि स्‍पीड ब्रेकर मानक के अनुरूप नहीं थे और संबंधित विभाग को निर्धारित मानकों के अनुसार ही ठोकर बनाने का निर्देश दिया गया है. सोमवार को तीसरी दुर्घटना लुकुईया मोड़ के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी.  हादसे में कुसुमटोली निवासी पंकज उरांव, पिता बुद्धदेव उरांव और पंकज उरांव, पिता ब्रजेश उरांव घायल हो गए.  झामुमो नेता नौशाद अंसारी व ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी चंदवा पहुंचाया गया. टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!