लातेहार। सदर प्रखंड के मोंगर ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन गुरूवार को किया गया. इस मौके पर हवन व यज्ञ व शांति पाठ किया गया. मौके पर पिंटू रजक और राजेन्द्र प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे. शिविर का शुभारंभ पिछले 23 अगस्त को किया गया था. हरिद्वार से आये योग प्रशिक्षक घनश्याम योगी ने इस पांच दिवसीय में योगाभ्यास कराया. उन्होने शिविर में प्रतिभागियों को भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम उद्गीत प्राणायाम, सुछ्म व्यायाम, सिंहासन, हास्यासन,तालिवादन अभ्यास कराया और नियमित इसका अभ्यास करने की बात कही. श्री योगी ने कहा कि योग से शरीर को निरोग रखा जा सकता है. उन्होने कहा कि योगगुरू स्वामी रामदेव ने भारतवर्ष को निरोग बनाने का संकल्प लिया है. श्री योगी ने देश को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओ का प्रयोग करने की अपील लोगों से की. मौके पर पपु कुमार सिंह, अंकुश कुमार, अंकित कुमार, आयुष कुमार, कोमल कुमार, शुभम कुमार, प्रेम कुमार, सुधान्शु कुमार आकाश कुमार, आशिष कुमार सुदामा सिंह, सबनु सिंह, विनोद सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.