alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

डा एके दास के निधन पर शोक

 लातेहार। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्‍सक डा अशोक कुमार दास ( डा एके दास) का निधन गुरूवार को इलाज के क्रम में बंगलुरू हो गया है. दिवगंत दास लातेहार जिले के पूर्व सिविल सर्जन थे. सेवानिवृति के बाद डा दास शहर के पुराना बस स्‍टैंड में अपने क्लिनिक में रोगियों को अपनी सेवा देते थे. पूरे जिले में उनका बड़ा नाम था. दूर दराज क्षेत्रों से लोग उनके पास चिकित्‍सीय परामर्श लेने आते थे. उनके निधन पर राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने शोक प्रकट किया है. उन्‍होने दिवगंत दास को अपने कार्य के प्रति समर्पित एवं एक कुशल चिकित्‍सक बताया. वहीं चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि चिकित्‍सा के क्षेत्र में डा दास के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा. स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम के अलावा पूर्व सि‍विल सर्जन डा एसके सिंह, डा सुरेंद्र सिंह, वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार, असीम कुमार बाग, डॉ हरि प्रसाद, सुशील कुमार अग्रवाल, अभिनंदन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, विनोद कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्‍ता (भोला), गोपाल चौरसिया, रंगकर्मी आशीष टैगोर व बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद,  विकासकांत पाठक, जावेद अख्तर आदि ने शोक प्रकट किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button