latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीह

खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से नेतृत्‍व विकास होता है: निदेशक

बरवाडीह(लातेहार)। प्रखंड के सरईडीह स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने भाग लिया. उन्‍होने अपने संबोधन में कहा कि खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं. खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा के माध्यम से विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. इससे पहले विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश टोप्पो ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश टोप्पो ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है. खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री  प्रसाद के द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षक सुशील कुमार, संगीता कुजुर, अभय कुमार शुक्ला, दोमनिका अमृता टेटे, अंगद कुमार, अर्चना एक्का, आभा साय, हिना नाज, अहमद रजा, गुलाम गौस, अलेरियन मिंज, अर्पण कुजूर, अनिल कुमार, जयकिशोर कुमार एवं राजकुमार  सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button