latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

 बहेरा टांड़ में गिरा घर, नगर पंचायत ने पीड़ित परिवार को आश्रय गृह में कराया शिफ्ट

लातेहार। जिला मुख्‍यालय समेंत पूरे प्रखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसी बीच मंगलवार को शहर के बहेराटांड़ में सोनी देवी का घर गिर गया.  घर गिरने की सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. नगर पंचायत के धीरज कुमार गुप्‍ता ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सोनी देवी, आयुष कुमार एवं काजल कुमारी को रेलवे स्टेशन स्थित आश्रय गृह में सुरक्षित शिफ्ट कराया. बारिश के कारण परिवार के सामने उत्पन्न संकट को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल आश्रय की व्यवस्था की. गुप्‍ता ने उन्हें आश्रय गृह में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया. नगर पंचायत प्रशासन की तत्परता से परिवार को बारिश के दौरान सुरक्षित ठिकाना मिल गया. लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.  जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button