latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अधिवक्‍ता प्रदीप उपाध्‍याय ने स्‍वतंत्र निदेशक के पद पर कोलकाता में योगदान दिया

लातेहार। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा लातेहार सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है. श्री उपाध्याय ने निदेशक नियुक्त होने के बाद सोमवार को कोलकाता स्थित कार्यालय मे योगदान दिया. कोलकाता स्थित प्रधान कार्यालय में कंपनी के अध्यक्ष सह मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजेश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट हुई. सीएमडी श्री सिंह ने इस अवसर पर शाॅल एवं भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर श्री उपाध्याय का स्वागत एवं सम्मान किया. मौके पर श्री उपाध्याय कहा कि भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा स्वतंत्र निदेशक के रूप में मिली इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं. देश के विकास में कंपनी के महत्वपूर्ण योगदान को समझने और उसमें अपनी भूमिका निभाने का यह अवसर मेरे लिए गौरव की बात है. इस स्वागत एवं सम्मान के लिए सीएमडी श्री सिंह एवं कंपनी परिवार के प्रति हृदय से आभार जताया है. श्री उपाध्याय के स्वतंत्र निदेशक पद पर योगदान देने के बाद जय सिंह, पंकज सिंह, अनील सिंह, जितेंद्र पाठक, प्रमोद उपाध्याय, पवन कुमार, अमरजित सिंह, राकेश दूबे, बबलू पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, विष्णु गुप्ता, अमलेश सिंह, दिलीप कुमार, लाल आशिष नाथ शाहदेव, प्रमोद प्रसाद, आनंद सिंह, सतीश दूबे, प्रमोद कुमार, नीरज सिंह, दीपक अग्रवाल, कुंदन प्रसाद शौंडिक, देवेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, मनीष सिंह, जितेंद्र कुमार समेत कई लोगो ने बधाई दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button