लातेहार। देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाले कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के आंदोलन में शामिल होने के लिए मनिका विधायक रामचंद्र सिंह शनिवार को दिल्ली रवाना हुए. विधायक श्री सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. विधायक श्री सिंह ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी. पूरे देश से लाखों कांग्रेसी व सहयोगी दलों के नेता व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं. उन्होने बताया कि लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता सड़क व रेल मार्ग से दिल्ली रवाना हो चुके हैं. उन्होने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार अपना इस्तीफा नहीं देते हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. विधायक श्री सिंह ने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग का कठपुतली की तरह इस्तेमाल करने एवं मतदाताओं से वोट देने का संवैधानिक अधिकार छीनने का आरोप लगाया. उन्होने कहा क आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी.