Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में बढ़ें : उपायुक्त

लातेहार। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्‍थान में शनिवार को जिले में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को  लातेहार में तेेेेजस  (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त संदीप कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रघुबर सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, जेआईआईडीसीओ, रांची पंकज कुमार आदि ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि युवाओं में नए विचारों एवं नवाचार की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता इस बात की है कि इन विचारों को उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराकर व्यावहारिक उद्यम में परिवर्तित किया जाए. उपायुक्त ने युवाओं को सरकार की स्टार्टअप एवं उद्यमिता से संबंधित नीतियों एवं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें. उन्होंने स्थानीय संसाधनों एवं स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित व्यवसायिक विचारों को विकसित करने, नई तकनीकों को अपनाने तथा स्वरोजगार के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया. कार्यशाला के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्टार्टअप से संबंधित अपने नवाचार एवं व्यवसायिक विचारों को भी प्रस्तुत किया. विशेषज्ञों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, क्षमता निर्माण, मेंटरशिप एवं मार्गदर्शन के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान भी किया गया.  कार्यशाला में ईओडीबी मैनेजर कुणाल सहदेव, ईओडीबी मैनेजर,लोहरदगा अजित कुमार विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, कारीगर, युवा, विद्यार्थी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!