latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

झारोटेप ने जिले के सभी प्रखंडों में मनाई पेंशन पुनर्बहाली की चौथी वर्षगांठ, केक काटा

लातेहार। पेंशन पुनर्बहाली की उपलब्धि के चौथे वर्षगांठ के अवसर पर झारोटेफ के तत्‍वावधान में एक सितंबर को जिले के सभी प्रखंडों में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया.  जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई. इसके बाद उपस्थित सदस्यों के बीच मिठाई का वितरण किया गया.  पेंशन पुनर्बहाली की खुशी और इसके महत्व को यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर “पेंशन का पेड़” लगाकर एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश भी दिया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली कर्मचारियों के संघर्ष, एकजुटता और लंबे आंदोलन का महत्वपूर्ण परिणाम है. पेंशन केवल सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली आर्थिक सुरक्षा नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य का आधार है. पेंशन पुनर्बहाली की चौथी वर्षगांठ हमें उस संघर्ष, एकजुटता और संकल्प की याद दिलाती है, जिसके बल पर कर्मचारियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. “पेंशन का पेड़” लगाकर सदस्यों ने यह संदेश दिया कि जिस प्रकार एक पौधा समय के साथ वृक्ष बनकर भविष्य को छाया और सुरक्षा प्रदान करता है, उसी प्रकार पेंशन भी कर्मचारियों और उनके परिवारों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का आधार है. मौके पर जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव जिला सचिव प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा रशीद अंसारी प्रमोद कुमार यादवअभय कुमार पांडे कुंदन प्रसाद धीरज कुमार दिलीप कुमार सिंह संजय प्रसाद पंकज प्रकाश उमेश कुमार सिंह अविनाश कुमार दिलीप कुमार सिंह घनश्याम नाथ गुप्ता श्याम सुंदर प्रसाद रोहित कुमार बलराम सिंह प्रमोद कुमार यादव रशीद अंसारी दिलीप कुमार सिंह इफ्तिखार कैसर कृष्ण कुमार, भगत महेंद्र सिंहसुदामा सिंह, प्रदीप टोपनो जगदीश सिंह नरोत्तम रामदास, योगेंद्र सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक कर्मचारी शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button