लातेहार
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सेवा पखवाड़ा में होगा रक्तदान शिविरोंं का आयोजन


इस आशय की जानकारी रक्त केंद्र, लातेहार के लेब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह ने दी. उन्होने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को रक्त केंद्र लातेहार, 18 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारियातू, 19 सितंबर को चंदवा, 21 सितंबर को बरवाडीह, 22 सितंबर को लातेहार, 23 सितंबर को मनिका, 24 सितंबर को रेफरल अस्पताल गारू, 26 सितंबर को बालूमाथ, 28 सितंबर को महुआडांड़, 29 सितंबर को कुशवाहा परिवार, 30 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेरहंज तथा एक व दो अक्टूबर को पुनः रक्त केंद्र लातेहार में शिविर आयोजित किया जाएगा. जारी आदेश में संबंधित केंद्रों में चिकित्सा पदाधिकारी, जीएनएम व एएनएम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. शिविरों के सफल संचालन के लिए रक्त केंद्र लातेहार के वाहन का उपयोग किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है.